Showing posts with label हाइकु. Show all posts
Showing posts with label हाइकु. Show all posts

Saturday, 8 October 2011

हाइकु :अनीता कपूर


1
कटोरा धूप
रोटी रात की जैसे
गिरे आँगन
2
कुछ जो रिश्ते
बन गए आदत
दिल घायल
3
रंग हैं सातों
फागुन की कटोरी
अधूरी चाह
4
शिकवा रात का -
क्यों चुराए सितारे
सवेरा हँसा
5
जख़्मी सपने
तोडते मेरी नींद
भोर है दूर्।
6
जल ही गई
सिगरेट उम्र की
धुआँ भी नहीं।
-0-
इन हाइकुओं का हाइगा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक  कीजिए !